Search
Close this search box.
Breaking News

टोंक: 40 करोड़ की सड़कों का सीएम करेंगे शिलान्यास

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

टोंक: सीएम अशोक गहलोत शनिवार को दोपहर 12 बजे वर्चुअल तरीक़े से सड़कों का शिलान्यास करेंगे। सभी निकायों में लाइव कार्यक्रम प्रसारित किए जाएँगे।

टोंक कृषि ऑडिटोरियम, टोडारायसिंह के नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम रखा गया है।

मालपुरा के विजयवर्गीय सेवा सदन, देवली के नगर पालिका मीटिंग हॉल में कार्यक्रम देखा जाएगा। उनियारा और निवाई नगर पालिका मीटिंग हॉल में कार्यक्रम होगा।

40 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इन सड़कों के शिलान्यास के बाद PWD SE आरके सिंह की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। बिना भ्रष्टाचार और गुणवत्ता पूर्ण सड़कों का निर्माण कराना पीडब्ल्यूडी की प्राथमिकता रहेगी। जिले भर में 108 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...