Search
Close this search box.
Breaking News

जयपुर: फुलेरा रेल रूट पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जयपुर: जयपुर फुलेरा रेल मार्ग शनिवार सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। जानकारी के मुताबिक हिरनोदा से जोबनेर रेलवे स्टेशन के बीच ये हादसा हुआ। इस दौरान मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे की वजह से जयपुर-फुलेरा रेल मार्ग पर चलने वाली तमाम ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाधित रेल मार्ग को सुचारु करने के लिए मालगाड़ी को ट्रैक पर लाने की कोशिशें तुर्ंत शुरू कर दी गईं।

मामला शनिवार सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है और न ही हादसे में किसी के हताहत होने जैसी कोई जानकारी अभी तक सामने आई है।

ये भी पढ़ें...