Search
Close this search box.
Breaking News

राजस्थान: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा में विधायक दल की बैठक

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जयपुर: आगामी राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। इसके तहत गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित हो रही है। चुनाव में जाने से पहले कांग्रेस सरकार को भाजपा कई मुद्दों पर सदन में भी घेरेगी।

विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के कई विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी जयपुर में हैं। सीपी जोशी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।

सीकर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भी सीपी जोशी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि 14 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जिसको लेकर भाजपा ने विधायक दल की बैठक सुबह 11 बी रखी। सभी नेता गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति बनाएँगे।

ये भी पढ़ें...