
बहरोड़: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश सह संयोजक प्रशिक्षण एवं संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव डॉ शानू राजकुमार यादव ने बहरोड़ क्षेत्र के गांव दहमी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
ग्रामीण महिलाओं में भी अपार क्षमता
डॉ शानू यादव ने कहा की ग्रामीण महिलाओं में भी अपार क्षमता एवं प्रतिभा होती है लेकिन शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण के अभाव में वे अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास नहीं कर पाती हैं ग्रामीण परिवेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल प्रशिक्षण, जागरूकता की कमी एवं बुनियादी संसाधनों का अभाव ही ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में सबसे बड़ी बाधा है,उन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए क्षेत्र में अनेकों सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की गई है।
इन केंद्रों पर महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कर, प्रशिक्षकों के माध्यम से अब तक 800 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है उसी कड़ी में आज दहमी में प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है । इस दौरान हरपाल पंच, झाबर पंच, रामअवतार झांसला,अजीत पंच,गजराज पंच, सूबे सिंह, रामनिवास, कृष्णा देवी, कमला, सोमवती, सरला, मंजू देवी, रोशनी सावित्री, धनवंती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।



