
बीकानेर: बारिश के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर पहुंचे. कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. पीएम ने कहा राजस्थान को विकास को नई नई सौगात मिल रही है. पीएम ने यहां 24 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह की भी अहम भूमिका रही है.
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि राजस्थान को दो-दो आधुनिक 6 लाइन एक्सप्रेस वे मिले हैं. आज यहां अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे के 500 KM का भाग देश का समर्पित किया गया है. राजस्थान ने डबल सेंचुरी मार दी है. रिन्युबल एनर्जी के मामले में राजस्थान को आगे ले जाने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है. सभी विकास कार्यों के लिए बीकानेर और राजस्थान के लोगों को बधाई
देते हुए पीएम ने राजस्थान को अपार सामर्थ्य और संभावनाओं का केंद्र कहा है.
लोगों का उत्साह बता रहा है कि राजस्थान में न सिर्फ मौसम का पारा चढ़ा हुआ है, बल्कि लोगों का पारा भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ चढ़ा हुआ है. जब जनता का पारा चढ़ जाता है तो सत्ता की गर्मी कम होने और सत्ता बदलने में वक्त नहीं लगता. हम दिल्ली से लेकर राजस्थान तक योजनाएं भेजते हैं, लेकिन जयपुर में कांग्रेस उन पर शिकंजा कस देती है। कांग्रेस को राजस्थान की समस्याओं और आपकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. हर घर तक लाभ पहुंचाने की भाजपा की योजना से कांग्रेस सरकार भी परेशान है। कांग्रेस ने पिछले वर्षों में राज्य को केवल नुकसान पहुंचाया है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने मोदी को बयानों से घेरा

पीएम के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रचार मंत्री और पीएम मोदी आज बीकानेर की धरा पर आए. पीएम लगातार राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. लेकिन वह मणिपुर के मामले में एक शब्द नहीं बोलते. मुझे खुशी होती कि वह मणिपुर पर भी कुछ बोलते. पीएम यहां आकर एनएचएआई और रेलवे की बात करते हैं. कोई भी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट पर काम करती है, यहां यूपीए सरकार के समय रेल परियोजनाओं की आधारशीला रखी गई. आपने कहा था कि मैं हवाई चप्पल वालों को हवाई यात्रा करवाउंगा, आपने इंडियन एयरलाइंस को बेच दिया जो हिंदुस्तान का गौरव होती थी.
पीएम मोदी के झूठ और जुमलों से आज पूरा देश वाकिफ हो गया.

आपको बता दें कि बीकानेर से पहले पीएम मोदी तेलंगाना पहुंचे थे. तेलंगाना के वारंगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यहां प्रधानमंत्री ने 6100 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी. इसके अलावा कांग्रेस और बीआरएस के गठजोड़ पर खूब तंज कसे।



