Search
Close this search box.
Breaking News

उत्तराखंड: केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य में आएगी तेजी

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

केदारनाथ: बर्फबारी के बाद शुरु हुए पुनर्निमाण के कार्यों में तेजी लाने की कोशिश के तहत अब रात में भी केदारनाथ में निर्माम कार्य किए जाएंगे. मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं. इतना ही नहीं श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.

केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुनर्निर्माण कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो गया है. हालांकि, बर्फबारी के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था. जिसे कुछ समय के बाद शुरू किया गया. दूसरे चरण का निर्माण कार्य नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। इस चरण में थानों, अस्‍पतालों, दुकानों, एटीएम और यात्री सुविधा केंद्रों का निर्माण किया जाना है।

यात्रा कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, पुलिस थाना, मंदिर समिति का भवन, 50 बेड क्षमता का अस्पताल, धर्मशाला, रावल एवं पुजारी निवास, पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी व सरस्वती आस्थापथ के साथ सटी दुकानों का निर्माण भी कराया जा रहा है। 15 मार्च से कार्यों को फिर से शुरू किया गया है.

मार्च में बीते पर्यटन सीजन के बाद से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे पहले 15 जनवरी तक काम किया गया था। वायु सेना की मदद से 570 मीट्रिक टन सामग्री केदारनाथ पहुंचाई गई थी ताकि चारधाम यात्रा शुरू होने पर निर्माण सामग्री ले जाने की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ में तीन चरणों में पुनर्निर्माण कार्य होने हैं। प्रथम चरण में 125 करोड़ की लागत से 90 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके हैं। जबकि, द्वितीय चरण में 130 करोड़ की लागत से कार्य हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...